{"_id":"62224ddcdd41344e0d3f80e0","slug":"77-dismissed-teachers-get-relief-from-supreme-court-will-be-able-to-teach-in-schools-kasganj-news-agr5261031155","type":"story","status":"publish","title_hn":"77 बर्खास्त शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, पढ़ा सकेंगे स्कूलों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77 बर्खास्त शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, पढ़ा सकेंगे स्कूलों में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एसआईटी की जांच के बाद तीन साल पहले बर्खास्त किए गए जिला के 77 शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने आदेश मिल जाने के बाद इन शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दीं हैं। जल्द ही ये शिक्षक स्कूलों में बच्चों को पढ़ा सकेंगे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्व विद्यालय की वर्ष 2004 की बीएड की डिग्री को लेकर सामने आए विवाद के बाद मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद वर्ष 2019 में जिले के 77 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके साथ ही इन शिक्षकों के खिलाफ संबंधित कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई, जो शिक्षक बर्खास्त किए गए उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
पहले हाईकोर्ट में मामला चला इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में मामला चला गया। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे शिक्षकों को राहत दे दी। कोर्ट ने सभी बर्खास्त शिक्षकों को फिर से बहाल करने के आदेश जारी कर दिए। कोर्ट से मिले आदेश के बाद विभाग नेेेेेेे इन शिक्षकों को फिर से कार्यभार ग्रहण कराने की तैयारी शुरू कर दी है।