{"_id":"625d9e219281a22d247abe4b","slug":"762-patients-treated-in-health-fair-kasganj-news-agr530690033","type":"story","status":"publish","title_hn":"762 मरीजों का किया गया मेले में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
762 मरीजों का किया गया मेले में इलाज
विज्ञापन
कासगंज के सहावर में स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में स्वास्थ्य मेला का सोमवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन सहावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेला का आयोजन किया गया। इसमें 762 मरीजों का इलाज कर दवा वितरित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह व सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। इस समय संचारी रोग का सीजन चल रहा है। इसको देखते स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोग अपना निशुल्क इलाज करा सकें। सीएमओ ने बताया कि मेला में स्वास्थ्य विभाग, पंजीकरण, कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, आयुष्मान कार्ड, टीबी, बलगम जांच, नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, दंत चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, आयुष चिकित्सा, संक्रामक रोग, कुष्ठ उन्मूलन, तंबाकू कार्यक्रम, वृद्धा पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, कल्याण, डिपार्टमेंट ऑफ फूड सेफ्टी, सूचना एवं प्रचार विभाग, युवा और कार्यक्रम खेल विभाग व एंबुलेंस स्टाल लगाए गए। मेला में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, कान, नाक और गले की जांच की सुविधा और दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध थी। धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बुरे प्रभाव की जांच, कैंसर नियंत्रण जागरूकता समेत अन्य विभागों के इलाज संबंधी सेवाएं भी दी गई।
डीसीपीएम केपी सिंह ने बताया कि सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया है। शिविर में आयुष्मान भारत हेल्थ और वेलनेस सेंटर, जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक संदीप राजपूत, अखंड प्रताप, परिवार नियोजन विशेषज्ञ राज तौमर, बीसीपीएम केदार सिंह, परिवार नियोजन काउंसलर पूनम सक्सेना मौजूद रहे।