फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शादी से इंकार करने पर युवती के पिता की कर दी नृसंश हत्या

शादी से इंकार करने पर युवती के पिता की कर दी नृसंश हत्या

Sat, 20 Apr 2019 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
शादी से इंकार करने पर युवती के पिता की कर दी नृसंश हत्या
आसपास के ध्यानार्थ
विज्ञापन

शादी से इंकार पर युवती के पिता की हत्या
- धारदार हथियार के प्रहार कर दिया वारदात को अंजाम
- मृतक के परिवार में चीत्कार, नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। शादी कराने से इंकार करने पर युवक ने अपने भाई के साथ युवती के पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को ढोलना क्षेत्र मेें हजारा नहर के समीप फेंक दिया। मामले में मृतक की पत्नी ने ढोलना थाने में हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव दानियागंज निवासी विवेक पुत्र उजागर सिंह गांव के ही महेंद्र सिंह की बेटी से शादी की जिद पर अड़ा था। वह बार-बार धमकी दे रहा था कि यदि उसकी मंशा पूरी नहीं की तो परिणाम ठीक नहीं होंगे। युवक की धमकियों को दरकिनार कर महेंद्र सिंह ने अपनी बेटी का रिश्ता कस्बा सोरों में तय कर दिया। जानकारी पर विवेक आगबबूला हो गया। आरोप है कि शुक्रवार शाम महेंद्र कासगंज से अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में विवेक और उसके भाई दीपक ने रोक लिया और महेंद्र की हत्या कर शव गांव छावनी के हजारा नहर के समीप फेंक दिया। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग सका। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात महेंद्र का शव खून से लथपथ हालत में झाड़ियों में पड़ा मिला। मामले में महेंद्र की पत्नी ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



सात मई को होनी है शादी
कासगंज। महेंद्र की बेटी रजनी ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। पिता ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। सात मई को उसकी बरात आनी है। पिता की मौत के बाद रजनी टूट गई है और पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरी खुशी का था इंतजार
कासगंज। रजनी को दोहरी खुशी का इंतजार था। उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। उसे विश्वास था कि वह अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होगी तो वहीं सात मई की शादी की खुशियां घर में थीं। परिवार की दोहरी खुशियां रंज में बदल गईं।



- आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्यारा विवेक मृतक की बेटी से जबरन शादी की जिद पर अड़ा था।
- आईपी सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed