{"_id":"5c95197dbdec2214516f4a83","slug":"71553275261-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजवीर सिंह अाैर एसपी सिंह को टिकट मिलने पर झूमे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजवीर सिंह अाैर एसपी सिंह को टिकट मिलने पर झूमे भाजपाई
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर (एटा)। आगरा लोकसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल अाैर एटा-कासगंज से राजवीर सिंह को भाजपा उम्मीदवार घोषित होने पर समर्थक जमकर झूमे। समर्थकों ने ढोल नगाड़े पर जमकर नृत्य किया। वहीं रामशंकर कठेरिया के समर्थकों में रोष दिखा।
दरअसल, गुरुवार को भाजपा ने प्रो. एसपी सिंह बघेल को आगरा लोस सीट ने प्रत्याशी घोषित किया। बताया जाता है कि एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रामशंकर कठेरिया से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त था। पिछले कुछ दिनों से सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कबीना मंत्री एसपी सिंह बघेेल का खुला विरोध किये जाने के बाद से बघेल समाज में भी आक्रोश था।
शुक्रवार को सैकड़ों भाजपाइयों ने बड़ा बाजार चौराहा पर बैंड बाजे और नगाड़े बजवाए और ठंडाई का वितरण कराया। हर्ष व्यक्त करने वालो में भाजपा नेता दिनेश बंसल, कैलाश चंद्र मित्तल, प्रकाश सिंह बघेल एडवोकेट, दिलीप वार्ष्णेय, अजय वाल्मीकि, नरेंद्र सविता, विशन वार्ष्णेय, अशोक गुप्ता, सचिन माहेश्वरी, निर्मल सिंघल, अर्पित अग्रवाल, राम कुलश्रेष्ठ, विक्की वार्ष्णेय, कान्हा वार्ष्णेय, आनंद अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
जलेसर लोकसभा से दो बार संासद रहे बघेल
जलेसर। आजादी के बाद से 2009 तक रही जलेसर लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 1999 से 2009 तक समाजवादी पार्टी से प्रो. एसपी सिंह बघेल दो बार सांसद रहे हैं। साल 2009 में जलेसर संसदीय सीट खत्म होने के बाद एसपी सिंह बघेल फिरोजाबाद से बसपा से चुनाव लड़े थे, लेकिन जीत नहीं पाये थे। बसपा सुप्रीमो ने उन्हें राज्य सभा में सांसद बनाकर भेजा था। 2014 के चुनावों में बघेल पुन: भाजपा में शामिल होकर फिरोजाबाद से अक्षय यादव के सामने लड़े थे, लेकिन जीत नहीं मिली। साल 2017 मेें टूंडला विधान सभा से जीत कर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।