{"_id":"5c8e75d4bdec2213fe5d251b","slug":"71552840148-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी ले जा रहे 636 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ले जा रहे 636 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तस्करी के लिए जा रही शराब को मलावन पुलिस ने धूपकली इंटर कॉलेज के पास से दो वाहनों में पकड़ा है। इनमें एक ट्रक और कंटेनर शामिल हैं, दोनों में 30 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते हुए बताया कि मलावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी है। बताया कि जीटी रोड स्थित धूपकली कॉलेज के पास एक ट्रक से 402 और कंटेनर से 234 पेटी अंग्रेजी शराब को ले जाया जा रहा था।
दोनों वाहनों से जसप्रीत उर्फ गोलू पुत्र सरजीत सिंह निवासी रामनगर थाना उद्योग नगर जिला कोटा राजस्थान, संदीप पुत्र रणवीर सिंह निवासी इस्माइला थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा और विनोद कुमार पुत्र उम्मेद सिंह निवासी सटेरी थाना खरखोंदा जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि सत्यभान निवासी नयाबांस जिला रोहतक हरियाणा ने ट्रक व कंटेनर में शराब लोड कराकर झांसी के लिए भेजी है। एएसपी ने बताया है कि तस्कर फर्जी कागजात तैयार करके अन्य प्रदेशों में शराब भेजते हैं। पुलिस टीम को एसएसपी की ओर से 15 हजार रुपये पुरस्कार भी दिया गया है।