{"_id":"5c62f70ebdec22736f4a8309","slug":"71549989646-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के आरोपी की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के आरोपी की तलाश में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। गोधुलिपुरम कालोनी में छह फरवरी को हुई सिक्योरिटी गार्ड की हत्या पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का आरोपी सुनील को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने मंगलवार को एक महिला सहित आश्रम के संचालक संत से भी पूछताछ की है।
विदित है कि 5-6 फरवरी की रात को आरोपी सुनील ने रिंकू शर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वृंदावन पुलिस आरोपी सुनील को पकड़ने के लिए हरियाणा के हिसार सहित अन्य स्थानों पर दबिशें दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है।
पुलिस ने वृंदावन की एक कालोनी निवासी महिला से भी सुनील के बारे में पूछताछ की, पूछताछ में पता लगा कि सुनील वृंदावन के लोगों को अपना नाम अर्जुन बताया करता था। इधर पुलिस ने गोधुलिपुरम कालोनी के सियावर कुंज के व्यवस्थापक संत ब्रजबिहारीदास से भी पूछताछ कर सुनील के संबंध में जानकारी एकत्रित की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुनील की तलाशी में दबिश दे रहे हैं।