फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पांच गांवों में बदमाशों का धाबा, किसान को मारी गोली

पांच गांवों में बदमाशों का धाबा, किसान को मारी गोली

Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
पांच गांवों में बदमाशों का धाबा, किसान को मारी गोली
अवागढ़। थाना क्षेत्र के पांच गांव के लोग रात भर दहशत में रहे। पशु चोरी करने के इरादे से गांवों में घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर एक किसान को गोली मार दी। गंभीर घायल किसान को पुलिस व ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बदमाशों की तलाश में किसान रात भर जागते रहे। बदमाशों और ग्रामीणों के बीच इस दौरान कई बार फायरिंग हुई। इधर पुलिस भी बदमाशों की तलाश में रात भर गश्त करती रही।
विज्ञापन


थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला डरू में देर रात बदमाशों ने धावा बोलते हुए देवेंद्र पुत्र राम सिंह की भैंस चोरी करके ले जाने लगे। खटपट की आवाज सुनकर देवेंद्र जाग गया और उसने बदमाशों को ललकारते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इसके चलते बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। पीठ में गोली लगने से देवेंद्र घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


इस घटना के अंजाम देने के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद रहे और उन्होंने सहनऊआ निवासी शांती लाल पर नलकूप पर सोते समय हमला बोल दिया। जहां बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे बंधक बना दिया। इसके बाद बदमाशों ने इसी गांव के चरनसिंह और रामबाबू की भैंस चोरी करने का प्रयास किया। इसके अलावा बदमाश अवागढ़ के वीरनगर में पहुंचे, जहां उन्होंने हीरालाल के घर चोरी के प्रयास से किवाड तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर जगार होने पर ग्रामीणों पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बदमाश जिनावली में लाखन के घर भी पहुंचे। यहां से तीन हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूटकर ले गए। अंत में बदमाशों ने वरई कल्यानपुर निवासी राजपाल के घर चोरी के इरादे से पहुंचे। जहां से भी बदमाश ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना देखकर लोगों से जानकारी हासिल की और बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किए।


पुलिस ने दर्ज नहीं की थी रिपोर्ट
अवागढ़। थाना क्षेत्र में शनिवार रात को बदमाशों के धाबे से पहले भी क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं हो चुकीं हैं। जिसमें छह फरवरी की रात को सूरज पाल पुत्र नत्थू सिंह निवासी बछावर के घर से चोर एक भैंस चोरी करके ले गए थे। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने थाना अवागढ़ में तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न करते हुए घटना को नजरंदाज कर दिया था। अब लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed