{"_id":"5c1d2f39bdec2256cc1bd974","slug":"71545416505-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक-बधिर युवक का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूक-बधिर युवक का शव तालाब में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला ढहर से एक माह पूर्व लापता मूकबधिर युवक का शव थाना फरिहा क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर गीतम सिंह के तालाब में मिला। परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
नगला ढहर निवासी विनोद वाल्मीकि (25) पुत्र इंद्रपाल सिंह मूकबधिर व दिव्यांग था। करीब एक माह पूर्व घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 14 दिन पहले थाना खैरगढ़ में गुमशदगी दर्ज कराई थी।
इधर थाना फरिहा के गांव अकबरपुर गीतम सिंह में तालाब किनारे बदबू आने पर लोगों को शक हुआ। उन्होंने देखा कि वहां पर एक युवक का शव पड़ा था। सूचना पर सीओ जसराना डॉ. अभिषेक कुमार राहुल व थानाध्यक्ष फरिहा विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पास के गांव नगला ढहर निवासी विनोद वाल्मीकि के रूप में उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के भाई सोनी ने बताया कि चार भाई व एक बहन में वह सबसे छोटा था। एसओ विनोद कुमार ने कहा कि तालाब में युवक का शव मिला है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी है।