फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिल्टीगढ़ नगला देवजीत में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

बिल्टीगढ़ नगला देवजीत में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Tue, 18 Dec 2018 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिल्टीगढ़ नगला देवजीत में दो पक्षों में मारपीट,  पथराव
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ नगला देवजीत में मेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच लाठी डंडे के साथ पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन


नगला देवजीत निवासी राजेंद्र सिंह (45) की खेत की मेड़ को लेकर गांव के निवासी विजय सिंह पक्ष से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों ओर से पथराव हो गया। पथराव होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


हर कोई बचाव के लिए दौड़ने लगा। इसमें दोनों पक्ष से नौ लोग घायल हो गए। घायलों में राजेंद्र सिंह के अलावा जागन सिंह, विमला देवी, रामलखन, सुधा और दूसरे पक्ष से जितेंद्र सिंह, सोन, ऊषा पत्नी विजय सिंह, विजय सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद होने की सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट में घायल लोगों का मेडिकल सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है। एसएचओ मक्खनपुर लोकेंद्र सिंह ने कहा कि बिल्टीगढ़ नगला देवजीत में दो पक्षों में खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed