फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नारी सशक्तिकरण के लिए सतत अभियान जरूरी: जितेंद्र कुमार

नारी सशक्तिकरण के लिए सतत अभियान जरूरी: जितेंद्र कुमार

Mon, 17 Dec 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण के लिए सतत अभियान जरूरी: जितेंद्र  कुमार

विज्ञापन
एका। जिले के नोडल अफसर ने सोमवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंनेे पुलिस चौकी, स्वास्थ्य केद्र एवं विकास खंड का कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
दो दिवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव संस्कृति सामान्य प्रशासन, भाषा एवं पुनर्गठन एवं जिले के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने अपने भ्रमण की शुरूआत नारी सशक्तिकरण विषय पर एका में आयोजित कार्यशाला से की।
विज्ञापन


स्कूली छात्राओं, अध्यापिकाओं, महिला ग्राम प्रधान तथा विभिन्न क्षेत्रों मेें अग्रणी कार्य करने वाली महिलाओं की सफलता की कहानी को प्रेरणादायक बताया। कहा कि महिला सशक्तिकरण के मामले में हम अन्य देशों से पीछे हैं। इसलिए इस तरह के अभियान की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके काम से होती है। उन्होंने एका थाने में तैनात आरक्षी शशिवाला का उदाहरण देते हुए बताया कि उसने पुलिस में आकर न केवल समाज की सेवा की बल्कि रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ा। सीडीओ ने महिलाओं से खुद के भीतर नेतृत्व क्षमता का विकास करने की सलाह दी। कार्यशाला में महिला ग्राम प्रधानों ने भी अपने विचार रखें।

एका। दो दिवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने एका थाना के निरीक्षण के दौरान हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, तामीला रजिस्टर शिकायत निस्तारण पंजिका सहित अन्य अभिलेख देखे। प्रमुख सचिव ने थाना प्रभारी को जन शिकायतों के निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही की हिदायत दी। सीएचसी एका में दवा वितरण एवं उपलब्धता आदि को जांचा।


पैथालॉजी, ओपीडी, भर्ती वार्डों आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के अगले क्रम में जिले की दूरवर्ती पुलिस चौकी झाल गोपालपुर पहुंचे प्रमुख सचिव ने चौकी के सौदर्यीकरण की प्रशंसा की। जसराना नवीन नहर परियोजना को भी देखा तथा अधिकारियों को निर्देश दियें कि परियोजना के लिये आवश्यक जल उपलब्ध कराते रहें। उन्होंने कहा कि शहरी जलापूर्ति हेतु यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसे संवेदनशील के साथ क्रियान्वित किया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ नेहा जैन, प्रोबेसन अधिकारी अजय पाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed