{"_id":"5c167328bdec22571c7603fa","slug":"71544975144-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च में बुजुर्गों को उपहार के रूप में दिए क्रिसमस ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च में बुजुर्गों को उपहार के रूप में दिए क्रिसमस ट्री
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। क्रिसमस के आगमन को लेकर नगर के कचहरी रोड स्थित सेंटीनियल चर्च में कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। कार्यक्रम में प्रार्थना सभा के साथ अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। रविवार को सेंटीनियल चर्च में क्रिसमस उपहार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ पादरी सुशील कुमार ने प्रभु यीशु की प्रार्थना सभा के साथ किया। चर्च में प्रात: 10 बजे आराधना सभा का आयोजन हुआ।
दोपहर 12 बजे समाज के बुजुर्गों को क्रिसमस ट्री उपहार स्वरूप भेंट किए गए। चर्च के बुजुर्ग एसपी मसीह ने अपने विचार रखे। उन्होंने सभी लोगों से क्रिसमस पर्व को भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद संडे स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर राजीव मैसी, राजेंद्र सिंह, बीपी मसीह आदि ने भी अपने विचार रखे।