फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तीन केंद्रों पर 1293 बच्चों ने दी विद्या ज्ञान परीक्षा

तीन केंद्रों पर 1293 बच्चों ने दी विद्या ज्ञान परीक्षा

Sun, 09 Dec 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
तीन केंद्रों पर 1293 बच्चों ने दी विद्या ज्ञान  परीक्षा
मैनपुरी/करहल/बेवर। जिले में तीन केंद्रों पर शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। कड़ी निगरानी के बीच हुई परीक्षा में पंजीकरण के सापेक्ष आधे से भी कम छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। फाउंडेशन व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा हुई।
विज्ञापन


जिले में विद्या ज्ञान परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल व अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर शामिल थे। इन तीनों केंद्रों पर पहली पाली में 1393 व दूसरी पाली में 1391 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। पहली पाली में जहां बालिकाओं की परीक्षा हुई तो वहीं दूसरी पाली में बालकों की परीक्षा हुई। पहली पाली में राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 537 बालिकाओं में 237, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल में पंजीकृत 390 बालिकाओं में से 188 व अमर शहीद इंटर कॉलेज में बेवर पंजीकृत 426 बालिकाओं में से 193 बालिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


वहीं द्वितीय पाली में राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 510 बालकों में 218, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल में पंजीकृत 399 बालकों में से 182 व अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर में पंजीकृत 482 बालकों में 275 उपस्थित रहे। दोनों ही पालियों में पंजीकृत 2784 छात्र-छात्राओं में से 1293 उपस्थित रहे। खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल, डीसी धीरेंद्र सिंह चौहान, मॉनीटरिंग सेल के प्रभारी आरके शर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed