{"_id":"5bfc2812bdec224146724113","slug":"71543251986-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाही देने से मना करने पर मां-बाप पर पर जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाही देने से मना करने पर मां-बाप पर पर जलाने का आरोप
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाने पहुंची एक युवती ने अपने माता-पिता पर गर्म चिमटे से जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। परिवार के लोग युवती पर एक युवक को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं।
सिरसागंज के मियां बाजार निवासी युवती ने अपने माता और पिता पर आरोप लगाया कि उसके पिता ने प्रवेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसके माता-पिता चाहते हैं कि वह झूठी गवाही दे। इसको लेकर रविवार की रात में उसके माता-पिता ने उसको गर्म चिमटों से जलाया है।
युवती के परिजनों का कहना है कि बेटी हमारे ऊपर दबाव बनाने के लिए ये सब कर रही है। उधर जली हुई अवस्था में थाने में पहुंची युवती के बयान सीओ संजय रेडडी और थानाध्यक्ष ने लिए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि युवती के परिजनों ने प्रवेंद्र नाम युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
केस कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में परिवार के लोग युवक के खिलाफ युवती से गवाही दिलाने चाहते हैं लेकिन युवती गवाही देने से इंकार कर रही है। फिलहाल युवती को उसके चाचा के सुपुर्द कर दिया है।