फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षकों ने किया बीएसए का घेराव, पांच सूत्री मांगों के समाधान को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों ने किया बीएसए का घेराव, पांच सूत्री मांगों के समाधान को सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने किया बीएसए का घेराव, पांच सूत्री मांगों के समाधान को सौंपा ज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विभागीय भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बीएसए का घेराव कर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। समाधान का आश्वासन न मिलने पर महासंघ ने 12 नवंबर को फिर से प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


महासंघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, शिक्षकों के वेतन आहरित नहीं करने, शिक्षामित्रों के मानदेय, एरियर, नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन नहीं जारी किए जाने पर धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर काफी देर तक बीएसए नहीं आए तो महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके आफिस में घेराव कर हंगामा किया। जिलाध्यक्ष मुकेश डागुर ने कहा कि विभागीय अधिकारी और बाबू उगाही बिना कोई कार्य नहीं करते। मांगों के समाधान पर बीएसए ने कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में 12 नवंबर को फिर से प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में वीरेंद्र छौंकर, कीर्ति पाल, मनोज परिहार, राजेश रावत, तिलक पाल, रानी परिहार, नूपुर दीक्षित, नाजिया खान, अर्चना भारती, प्रियंका, राजीव शर्मा, रामप्रकाश लवानिया, रामवीर यादव, रविंद्र यादव, हरेश चौहान, दिलीप परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed