{"_id":"5bcb40d9bdec226989662f36","slug":"71540047065-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे टेंपो खड़ा कर चालक ने लगाई यमुना में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे टेंपो खड़ा कर चालक ने लगाई यमुना में छलांग
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सदर बाजार के नए पुल से एक टेंपो चालक ने यमुना में छलांग लगा दी। टेंपो खड़ा करके पुल से यमुना में कूदते देख राहगीरों ने उसे टोका भी था मगर उसने मुड़कर भी नहीं देखा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को लगाया गया मगर देर शाम तक उसका कहीं कोई पता नहीं लगा है। टेंपो के आधार पर उसकी पहचान हो सकी।
थाना सदर बाजार के मोहल्ला मुकेरियान निवासी मो. इरफान (19) पुत्र शब्बीर किराए का टेंपो चलाता था। शनिवार की सुबह 9:30 बजे वह खाली टेंपो लेकर यमुना के नए पुल पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर तक वह टेंपो को खड़ा करके उसमें ही बैठा रहा।
बाद में अचानक उठा और यमुना पुल की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते देख लोगों ने चिल्लाया भी मगर उसने किसी की नहीं सुनी। कुछ ही देर में यहां आसपास की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आठ गोताखोरों को यमुना में उतारा, लेकिन शाम तक टेंपो चालक का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
देरशाम तक गोताखोर टेंपो चालक को तलाशते रहे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि परिवार वालों से बातचीत में जो पता चला है उसके मुताबिक गृहक्लेश के चलते टेंपो चालक ने यमुना में छलांग लगाई है।