{"_id":"5bbcef30867a55284d2ee689","slug":"71539108656-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ स्पेशल मालगाड़ी का इंजन फेल, एक घंटे ठप रहा रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ स्पेशल मालगाड़ी का इंजन फेल, एक घंटे ठप रहा रेलमार्ग
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार सुबह अलीगढ़ स्पेशल मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। ट्रेन का इंजन फेल होने से करीब एक घंटे अप रेलमार्ग ठप रहा। दूसरी ट्रेन का इंजन लगाकर ट्रेन को चलाया गया। तब रेलमार्ग सुचारु हो सका। इस दौरान गरीब रथ एक्सप्रेस सहित करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
सीमेंट से लोडेड अलीगढ़ स्पेशल मालगाड़ी मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे करीब टूंडला स्टेशन से चली थी। यह ट्रेन मितावली-बरहन रेलवे स्टेशनों के बीच पहुुंची तभी ट्रेन के इंजन ने काम करना बंद कर दिया। रेल चालक ने इंजन में आई तकनीकी खराबी को सही करने का प्रयास किया, किंतु उसे सफलता नहीं मिली। नियंत्रण कक्ष को जानकारी मिलते ही पीछे ही जा रहीं ट्रेनों को रोक दिया गया।
इसके साथ ही पीछे जा रही दूसरी मालगाड़ी के इंजन को ट्रेन में लगाने के निर्देश दिए। करीब 10 बजे ट्रेन में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को बरहन स्टेशन पहुंचाया गया। तब करीब एक घंटे बाद रेल संचालन शुरू हो सका। इसके चलते रांची-नईदिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस, जयनगर-आनंदबिहार गरीब रथ एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, चंपारन-नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व गुड्स ट्रेनों सहित एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।