{"_id":"5b915452867a557ed62a42de","slug":"71536250962-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी: सवर्ण दिखे एकजुट, बंद रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी: सवर्ण दिखे एकजुट, बंद रहे बाजार
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी: सवर्ण दिखे एकजुट, बंद रहे बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में नगर के प्रमुख बाजार दिनभर बंद रहे। कुछ लोगों ने दुकान खोलने की कोशिश भी की तो उन्हें राष्ट्रीय सवर्ण समाज क्रांति मोर्चा के लोगों ने बंद करा दी। मेहता पार्क पर एकत्रित हुए सवर्ण समाज के लोग दिनभर बाजारों में घुमते रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान जीटी रोड पर भी जाम लगाया। अंत में जुलूस के रुप में सभी कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी आईपी पांडेय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
दरअसल, भारत बंद के समर्थन में राष्ट्रीय सवर्ण समाज क्रांति मोर्चा पिछले कई दिनों से नगर में जनसंपर्क कर लोगों से अपनी अपनी दुकान बंद रखने की अपील कर रहा था, जिसके चलते गुरुवार सुबह से ही नगर के प्रमुख बाजार (घंटाघर, बाबूगंज और गांधी मार्केट) पूरी तरह से बंद रहे। जुलूस तीनों बाजारों के भ्रमण करते हुए तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचा। जहां जिलाधिकारी आईपी पांडेय को अपना ज्ञापन सौंपा। जिसमें एससी-एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने की राष्ट्रपति से मांग की। इस दौरान पंडित रामौतार मिश्रा, विशनपाल सिंह चौहान, उमाकांत तिवारी, नेत्रपाल सिंह चौहान, अमरीश राठौर, राजकुमार सिंह, यतेंद्र लोधी, प्रशांत सिंह, सुरेश सिंह, अनंत सिंह, ललित मोहन, भूपेंद्र गुप्ता, राजेश चौहान, केके मिश्रा, डॉ. आरएस सोलंकी, मुकेश भारद्वाज, पीसी गुप्ता, नरेश पाराशर, संजय भारद्वाज, गौरव पुढ़ीर, नरायन सिंह आदि शामिल रहे। इतना ही नहीं जुलूस के आगे और पीछे भी भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा। नगर के प्रमुख बाबूगंज, घंटाघर और गांधी मार्केट के अलावा जीटी रोड की ज्यादातर दुकानें खुली रही। इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों की अधिकांश दुकान खुली हुई देखने को मिली।