फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अपहरणकर्ता के चंगुल से भागा बालक

अपहरणकर्ता के चंगुल से भागा बालक

Fri, 06 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अपहरणकर्ता के चंगुल से भागा बालक
कुसमरा(मैनपुरी)। गाजियाबाद से 11 साल के बालक को लाकर एक कमरे में पांच दिन तक बंद रखा गया। मौका पाकर वह कमरे से निकलकर खेतों से होते हुए सड़क पर आ गया।
विज्ञापन



उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने उसके परिवारीजनों को सूचना दी। बालक की दादी और चाचा उसको लेने के लिए गाजियाबाद से आ रहे हैं।


गुरुवार की रात डायल 100 के बाइक सवार सिपाहियों को एक बालक मिला। पुलिस को देखकर वह रोने लगा। सिपाही उसको चौकी पर ले गए। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बालक को सांत्वना देने के बाद जानकरी ली।
विज्ञापन



बालक ने बताया वह गाजियाबाद जनपद के थाना मसूरी के कल्लू गढ़ी निवासी फारूख का पुत्र अल्ला रक्खा है। उसकी मां की हत्या उसके पिता ने ही कर दी है, उसके पिता जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह दुकान पर काम करता था। पांच दिन पहले कार सवार एक व्यक्ति उसको पकड़कर ले आया था। घर लाकर उसको भूसे के कमरे में बंद कर दिया। भूसे के कमरे में रहने के दौरान उसे मधुमक्खियों ने भी काट लिया।


इससे उसका चेहरा और हाथ पैरों पर सूजन आ गई है। गुरुवार को घर में कोई नहीं था तो वह मौका पाकर कमरे से भाग आया है। चौकी इंचार्ज ने बालक को ले जाकर पता किया, लेकिन वह गांव का रास्ता नहीं बता सका।


बालक के बताए हुए पते पर चौकी इंचार्ज ने थाना मसूरी में संपर्क किया तो मसूरी पुलिस ने बालक की दादी नुनासी बेगम और चाचा से बात करा दी। दोनों ने बालक को लेने के लिए कुसमरा पहुंचने की बात कही है।



बालक खुद भागकर गश्त कर रही पुलिस टीम के पास पहुंचा था। परिजनों के आने पर पता चलेगा कि उसका अपहरण हुआ था या फिर और कोई कारण है। सूचना पर परिजन कुसमरा के लिए रवाना हो गए हैं। -सुशील कुमार, चौकी इंचार्ज कुसमरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed