फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बारिश के पानी से मुश्किल में जिंदगानी

बारिश के पानी से मुश्किल में जिंदगानी

Tue, 03 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बारिश के पानी से मुश्किल में जिंदगानी
बारिश के पानी से मुश्किल में जिंदगानी - फोटो : अमर उजाला
एटा। गंदे पानी से लबालब सड़कें, नाले से निकली सिल्ट के ढेर और चारों ओर गंदगी। जिले में सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के तमाम मोहल्ले ऐसे हैं, जहां जलभराव के चलते लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

इस्लाम नगर: सड़क पर बह रहा पानी
इस्लाम नगर क्षेत्र में जलभराव का आलम कुछ ये है कि हर गली टापू बन गई है। नाला चोक होने से पानी सड़क पर बह रहा है। जलभराव के चलते क्षेत्र में बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मेहता पार्क पर सिल्ट का अंबार
शहर के प्रमुख रिहायशी क्षेत्र मेहता पार्क का हाल भी बदहाल है। बारिश के चलते नाले से निकालकर सड़क पर डाली गई सिल्ट ने पूरी सड़क को घेर लिया है। लोगों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है। पार्क के पास सिल्ट का ढेर लोगों के लिए आफत बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडी सड़क
शहर के ठंडी सड़क इलाके में जलभराव का आलम भी परेशानी का सबब बन रहा है। क्षेत्र में दुकानों के बाहर गंदा पानी जमा होने से दुकानदारों का व्यापार ठप है। साथ ही गंजडुंडवारा बस स्टैंड पर जलभराव से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

कैलाशगंज में भी हालात बदतर
शहर के कैलाशगंज क्षेत्र का हाल भी बदतर है। कैलाश मंदिर के बाहर पूरी सड़क पानी में डूब गई है। श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में दिक्कत हो रही है।
अस्पताल में उमड़ने लगी भीड़
सोमवार को हुई बरसात के बाद बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ नजर आई। जुकाम, सर्दी, खांसी और मलेरिया के रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। डाक्टरों ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
शहर में चारों ओर जलभराव से दिक्कत बढ़ गई है। पालिका का सफाई अभियान फेल है। राजीव गुप्ता
पालिका को सफाई पर विशेष नजर रखनी चाहिए। गंदगी से बीमारियां फैलने लगी हैं। रुद्र प्रताप
घरों में गंदा पानी आने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाले नालियां चोक पड़ी हैं। कमलादेवी
बरसात से राहत मिली है, लेकिन शहर में पानी भर जाने से दिक्कत हो गई है। कीचड़ होने से हादसों का डर रहता है। सुधा जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed