फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जीएसटी की खामियों के विरोध में व्यापारी करेंगे प्रदर्शन

जीएसटी की खामियों के विरोध में व्यापारी करेंगे प्रदर्शन

Sat, 30 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी की खामियों के विरोध में व्यापारी करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। जीएसटी में खामियों के विरोध में व्यापारी तीन जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर ने दी। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि जनपद में बड़ी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर अपने वाहनों से प्रतिदिन शहर और देहात क्षेत्र में जाते हैं। माल बिकने पर उसका वहीं बिल काटा जाता है।

वाहन पर अधिकतम 50 हजार का माल होता है। ऐेसे में जनपद की सीमा को ई-वे बिल से मुक्त किया जाए। गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में इसे मुक्त कर दिया गया है। महामंत्री हरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि ई-वे बिल की कापी न होने पर भी माल को जब्त न किया जाए। जीएसटी में समाधान योजना के लिए एक करोड़ से बढ़ा कर डेढ़ करोड़ की घोषणा की गई थी लेकिन उसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि ई-वे बिल पार्ट बी भरने की जिम्मेदारी ट्रांसपोर्टर की होनी चाहिए। यदि ट्रांसपोर्टर नहीं भरता है तो उस पर पेनल्टी लगनी चाहिए। इन्हीं सब खामियों को लेकर व्यापारी तीन जुलाई जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। इस दौरान संजीव पोरवाल, मानसिंह राठौर, अभिषेक जैन, धीरज वर्मा, राहुल अग्रवाल, कमलेश शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed