फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   घुमंतू लोगों पर पुलिस की निगाह, सर्च ऑपरेशन

घुमंतू लोगों पर पुलिस की निगाह, सर्च ऑपरेशन

Wed, 06 Jun 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
घुमंतू लोगों पर पुलिस की निगाह, सर्च ऑपरेशन
दहेज न मिलने पर महिला की हत्या कर शव जलाया - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा जिले में कानून व्यवस्था के बिगड़े हालातों को सुधारने की कवायद में जुटे हैं। 5 दिन पूर्व पदभार ग्रहण करने के बाद से वह लगातार जिले में सक्रिय हैं। निरीक्षण की भनक लगते ही जिले भर की पुलिस चेकिंग करते नजर आए।
जिले में जगह-जगह पड़े घुमंतू लोगों के डेरों में भी चेकिंग कराई। वहीं शहरी और कस्बाई इलाकों में बस्तियों के बाहरी इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल के अलावा धर्मशालाओं में भी बाहरी लोगों की चेकिंग कराई और उनके पहचान पत्र आदि का परीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले समय में जो आपराधिक वारदातें हुईं हैं उसमें घुमंतू गिरोह, बावरिया छ मार गिरोहों का हाथ सामने आया है। ऐसी स्थिति को देखते हुए पूरे जिले के डेरो और बाहरी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। जिससे बदमाशों और आपराधिक तत्वों पर लगाम कसी जा सके।
विज्ञापन

एसपी ने ली क्लास
कासगंज। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने पुलिस ऑफिस में थानों के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों की बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने जमकर क्लास ली। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वे जनता और पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार करें। किसी घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। ईमानदारी के साथ निष्पक्ष कार्रवाई करें। यदि किसी घटना में गलत तरीके से कार्रवाई की तो ऐसे उपनिरीक्षकों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed