{"_id":"5b0d8f174f1c1b936e8b55be","slug":"71527615255-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे सात श्रद्धालुु, गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे सात श्रद्धालुु, गोताखोरों ने बचाया
Updated Tue, 29 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबे सात श्रद्धालुु, गोताखोरों ने बचाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
कछला गंग ाघाट पर स्नान करते समय मंगलवार को राजस्थान के दो युवकों समेत सात श्रद्धालु डूब गए। अलग-अलग स्थानों पर डूबे लोगों को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पहला हादसा सुबह करीब नौ बजे कासगंज के छोर वाले घाट पर हुआ। राजस्थान के धौलपुर निवासी तीन परिवार के करीब 25 लोग गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे। नहाते समय राजेश (29) और उसके पड़ोसी धर्मपाल का बेटा सोमेश (20) डूबने लगा। शोर मचाने पर गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाल लिया। गोताखोरों ने फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी धीरेश्वर के 19 वर्षीय बेटे राजपाल, मध्यप्रदेश में मुरैना निवासी ओमेंद्र (30) पुत्र भज्जी सिंह, हरीशंकर (18) पुत्र रामेश्वर, कासगंज में सहावर गेट निवासी सौरभ (16) पुत्र विनोद कुमार को भी डूबने से बचाया।
गोताखोरों में पप्पू और अजमेरी ने बताया कि सौरभ करीब आधा घंटे बाद मिला। जिस समय उसे निकाला गया तब बेहोशी की हालत में था। गोताखोरों ने उसे उल्टा करके मुंह के जरिए पानी निकाला। दोपहर बाद में कासगंज जिले में सोरों गेट तारापुर निवासी एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद कुछ लोग नहाने के लिए गंगा में घुसे। इनमें तीन युवक नशे की हालत में थे। तारापुर का गिरीशचंद्र डूब गया। गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नशे की हालत में होने की वजह से श्रद्धालुओं ने उसकी जमकर फजीहत की। गोताखोरों की निगरानी कर रहे राजस्वकर्मी ओमबाबू नागेंद्र और वीरेंद्र कुमार भोत ने बताया कि ये हादसे डेंजर जोन में हुए थे। जिन्हें बचाया गया, उनमें चार तो मना करने के बाद भी खतरे का निशान लांघ गए।