फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शहर में दूसरे दिन भी नहीं हुई सफाई

शहर में दूसरे दिन भी नहीं हुई सफाई

Wed, 02 May 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
शहर में दूसरे दिन भी नहीं हुई सफाई
शहर में दूसरे दिन भी नहीं हुई सफाई - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

गोलीकांड के से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगर से दूसरे दिन भी सफाई नहीं की। इस कारण चारों ओर सड़कों पर और गलियों में कूड़े के ढेर लगे रहे। दो दिन से कूड़ा पड़े रहने के कारण दुर्गंध उठने लगी। गांधी मूर्ति पर प्रदर्शन करने की सफाई कर्मियों ने कोशिश की लेकिन पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। इसके बाद सफाईकर्मी गांधी मूर्ति से नगरपालिका चले गए और प्रदर्शन किया।
मंगलवार को जामा मस्जिद के निकट फूलो वाली गली में कूड़ा उठाने के विवाद में सफाई कर्मी सोनू को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में तीन लोग नामजद हुए थे। एक आरोपी रिंकू को पुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। सफाई कर्मियों में पूरे दिन आक्रोश के हालात रहे। वहीं बुधवार की सुबह सफाई कर्मी गांधी मूर्ति पर एकत्रित हुए। धीरे धीरे सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ने लगी। पुलिस को जैसे ही सफाई कर्मियों के एकत्रित होने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांधी मूर्ति पर सफाई कर्मियों को प्रदर्शन नहीं करने दिया। वहां समझा बुझाकर नगरपालिका भेज दिया। नगर पालिका पहुंचकर सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मी सुरक्षा और मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी नगरपालिका पहुंच गई। शहर में सफाई न होने के कारण गंदगी चारों ओर नजर आने लगी। लोग अपनी अपनी दुकानों और घरों के सामने बिखरा कूड़ा स्वयं हटाकर एक स्थान पर एकत्रित करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed