{"_id":"5ae74f064f1c1b87098b71ec","slug":"71525108486-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से मकान में आईं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से मकान में आईं दरारें
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से मकान में आईं दरारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली।
रविवार की देर रात्रि पटियाली इलाके के ग्राम नगला बोदर में बिजली गिरने से दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। परिजन इस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। राजस्व कर्मियों ने सोमवार को क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया।
यह घटना गांव बोदर में प्रेमपाल पुत्र मनोहर लाल के घर पर हुई। बताया गया कि मध्यरात्रि के समय जब परिवार के लोग सो रहे थे तभी तेज आवाज के साथ बिजली उनके घर पर गिरी। पानी के साथ ही बिजली चमकी। घटना से परिवार के लोगों की चीखें निकल गईं। वह समझ नहीं पाए आखिर क्या हुआ है। घर के लोग घर के बाहर भागे। बिजली गिरने से प्रेमपाल के घर की छत फट गई और कई दीवारें चटक गईं। प्रेमपाल भी काफी दहशत में दिखा। उसने कहा कि घर को काफी नुकसान है, लेकिन ईश्वर की कृपा से सभी परिवारीजनों की जान सुरक्षित बच गई। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने तहसील की राजस्व टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया।