{"_id":"5adcc12b4f1c1b3a0b8b5faf","slug":"71524416811-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव गोला सरजनपुर निवासी सुशीला (50) पत्नी प्रेमपाल सुबह को खेत पर पैदल जा रही थी। तभी तेज गति से जा रही बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
गांव लालपुर निवासी विकास (22) रोडवेज विभाग में चालक है। देर शाम वह बस को डिपो में खड़ी कर बाइक से घर लौट रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र के हरिसिंहपुर के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में विकास की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार कुलदीप और वैभव निवासी नगला दयाराम थाना कोतवाली देहात घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, शिकोहाबाद रोड पर सीमेंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से संजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला भजुआ रिजोर घायल हो गया।