{"_id":"5ad77dde4f1c1b64098b5387","slug":"71524071902-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि पीड़ितों के लिए प्रशासन ने बनवाया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्नि पीड़ितों के लिए प्रशासन ने बनवाया भोजन
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
fire shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
पटियाली के अग्नि पीड़ित गांवों में हुई बड़ी क्षति का आकलन सही तरीके से करने के लिए जिलाधिकारी आरपी सिंह ने पटियाली के एसडीएम धीरेंद्र सिंह को टीमें गठित कर क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन टीमें आकलन के लिए गठित कर दीं हैं। वहीं अग्नि पीड़ितों के लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। राशन डीलर को भी खाद्यान्न परिवारों को देने के निर्देश दिए हैं।
पटियाली इलाके के नगला नियाज अली एवं रिकैरा में अग्निकांड से हुई तबाही से हुई बर्बादी के आकलन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो चुका है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रिकैरा गांव में गांव के अधिकांश आवासीय मकान जल चुके हैं। सभी पीड़ितों की क्षति का सही से आकलन हो गए इसके लिए राजस्व निरीक्षकों की तीन टीमें गठित की गई हैं। राजस्व निरीक्षक पूरा आकलन तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न की व्यवस्था के लिए राशन डीलर को सभी पीड़ितों को खाद्यान्न व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं तहसीलदार प्रवीन कुमार यादव ने अग्नि पीड़ितों के लिए खाना बनवाया जिससे कोई भी अग्नि पीड़ित भूखा न रहे।
जिलाधिकारी का कहना है कि सभी अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन हर संभव मदद करेगा।