{"_id":"5ad4cf8a4f1c1ba67f8b4e79","slug":"71523896202-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन अंत्योदय: 105 ग्राम पंचायतें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन अंत्योदय: 105 ग्राम पंचायतें शामिल
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
576 में से 251 ग्राम पंचायतों में नहीं हैं भवन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। प्रदेश शासन की मिशन अंत्योदय योजना में चयनित जिले के 105 गांवों का कायाकल्प किया जाएगा। यह गांव सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा से ही नहीं वरन विभिन्न विकास योजनाओं से भी संतृप्त होंगे।
गरीबी उन्मूलन, आजीविका निर्माण, सामाजिक सुरक्षा के लक्ष्य को लेकर शासन द्वारा तैयार मिशन योजना के अंतर्गत चयनित गांवों में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पीएमएवाई, खाद्य सुरक्षा, उद्यानीकरण, मत्स्य पालन, कृषि वानिकी जैसी शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही इन गांवों को चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, महिला विकास, वृद्धा, विधवा, विकलांग एवं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं विद्युतीकरण से संतृप्त किया जाएगा।
गांवों में विकास कार्य की गति तेज करने और निर्धारित समय में योजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार ने मिशन अंत्योदय योजना का शुभारंभ किया है। प्रदेश व्यापी योजना में जिले के 105 गांवों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
शीतलपुर, अवागढ़ में सर्वाधिक 15-15 गांव
चयनित गांवों में सर्वाधिक 15-15 गांव शीतलपुर और अवागढ़ विकास खंडों के हैं। जैथरा, सकीट, निधौलीकलां और मारहरा के 12-12 गांव चयनित किए हैं। जलेसर के 14, अलीगंज विकास खंड के 13-13 गांवों का चयन किया है।