फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आज हरि की पैड़ी-गंगा घाटों पर उमड़ेंगे श्रद्धालु

आज हरि की पैड़ी-गंगा घाटों पर उमड़ेंगे श्रद्धालु

Sun, 15 Apr 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
आज हरि की पैड़ी-गंगा घाटों पर उमड़ेंगे श्रद्धालु
ganga snan
कासगंज/सोरों। सोमवती अमावस्या पर महा स्नान के मद्देनजर तीर्थनगरी और गंगा घाटों पर रविवार से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। पालिका प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं कछला गंगा घाट, कादरगंज घाट पर भी सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं। अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर स्नान का विशेष पौराणिक महत्व है। ऐसे में पालिका प्रशासन ने मेला ग्राउंड में श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्थाएं की हैं। खोया पाया कैंप भी लगाया गया है। हरि की पैड़ी में गोरहा नहर से जल आपूर्ति के बाद हरि की पैड़ी के चारों ओर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पालिका द्वारा जगह-जगह प्याऊ लगवाई गई हैं। लहरा गंगाजी मार्ग पर जनरेटर द्वारा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। रविवार को एडीएम ने हरि की पैड़ी पर पालिका द्वारा किए इंतजामों का जायजा लिया। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि दूरदराज के प्रांतों से बडी संख्या में श्रद्धालु पर्व का पुण्य अर्जित करने के लिए तीर्थनगरी आकर धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों और तीर्थ पुरोहितों के आवास पर ठहरे हैं। हरि की पैड़ी पर मेले पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा कलक्ट्रेट से लहरा और कछला जाने वाले मार्ग पर चैक प्वाइंट बनाए। दो सेक्शन पीएसी, छह एसएचओ, 25 एसआई एवं 80 कांस्टेबल भी सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं यातायात को सुचारु रखने के लिए आगरा-एटा की ओर से आने वाले वाहन अमरपुर घाट होकर निकाले जाएंगे। इसके अलावा अन्य मार्गों का भी रूट डायवर्ट रहेगा। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जनपद में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed