{"_id":"5aa80d924f1c1bb1758b53d0","slug":"71520962962-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने जलेसर में की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी ने जलेसर में की छापेमारी
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
antique bell
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जीएसटी के बाद भी व्यापारी कर चोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को जलेसर के घुंघरू व्यापारी की दुकान पर वाणिज्य कर विभाग अलीगढ़ की एसआईटी ने छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान में 17 लाख रुपये के माल का कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। इसे कर चोरी मानते हुए टीम ने व्यापारी के दस्तावेजों को जब्त कर लिया।
जलेसर के बड़ा बाजार में महावीर प्रसाद जैन का घुंघरू घंटी स्टोर है। शासन को पिछले दिनों व्यापारी महावीर प्रसाद जैन के खिलाफ कर चोरी की शिकायत मिली। शासन ने मामले की जांच अलीगढ़ के अधिकारियों को सौंपी। मंगलवार को विभाग की एसआईटी के वित्तीय कमिश्नर बीआर सिंह के नेतृत्व में व्यापारी की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान व्यापारी के गोदाम में करीब 17 लाख रुपये का माल मिला।
जांच में सामने आया कि व्यापारी माल का निर्माण भी करते हैं। एटा के डिप्टी कमिश्नर देवेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारी से जब गोदाम में रखे माल के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। इस पर टीम ने व्यापारी को नोटिस थमाते हुए सारे दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। टीम में अलीगढ़ के वित्तीय कमिश्नर कमला प्रसाद, असिस्टेंट कमिश्नर अनिल कुमार, संतोष कुमार, डिप्टी कमिश्नर वीर सिंह, विपिन कुमार, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।