{"_id":"5a9accbd4f1c1b641f8b8809","slug":"71520094397-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सोमवार से प्रस्तावित सीबीएसई परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं मिल चुकी हैं। सीटिंग प्लान पूरा हो चुका है। वहीं ऑन लाइन निकले प्रवेशपत्रों का वितरण भी अंतिम दौर में है।
39 दिन चलने वाली सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सीटिंग प्लान के साथ ही केंद्र पर बोर्ड निर्देशानुसार अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं। ऑनलाइन निकले प्रवेश पत्र परीक्षार्थियों को वितरित कर दिए गए हैं। बताते चलें कि ऑनलाइन निकले प्रवेश पत्रों को प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित होना था। केंद्र व्यवस्थापकाें के अनुसार केंद्र पर आंवटित परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान पूरा कर लिया गया है।
बोर्ड के आदेशानुसार हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे व दीवार घड़ी लगवा दी गई हैं। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। प्रश्नपत्र उसी दिन परीक्षा से दो घंटे पूर्व उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
तिलक कर परीक्षार्थियों को दीं शुभकामनाएं
ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी, लोकमन दास हायर सेकेंडरी एवं सरस्वती विद्या मंदिर में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विदाई समारोहों का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य बिंदु जायसवाल के अनुसार बच्चों को तिलक कर मुंह मीठा करा परीक्षा की श्ुाभकामनाएं दी गईं। विषय अध्यापकों ने बच्चों को विशेष टिप्स भी दिए। प्रवेशपत्रों का भी वितरण किया गया। बताते चलें कि जिले में 20 विद्यालयों के 3543 छात्र-छात्राएं इस वर्ष हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।