{"_id":"5a2584b84f1c1bc8678bfa0d","slug":"71512408248-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन ने बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस को संकल्प रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस दिन सार्वजनिक अवकाश की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की बैठक में संगठन जिलाध्यक्ष उमेश दिनकर ने बताया कि बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संकल्प दिवस का आयोजन कचहरी स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में किया जाएगा।
इसमें शिक्षक-कर्मचारी, अधिकारी और धम्म बंधु बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर संगठन और भारतीय बौद्ध महासभा के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
अंत में दिनकर के नेतृत्व में छह दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह सुमन, उमाशंकर, लाल सिंह मौर्य, ओम प्रकाश दलित, प्रेमबाबू आदित्य, अवनीश कुमार, रामप्रकाश कानूनगो, रामप्रसाद सारंग, विद्याराम भारती आदि मौजूद रहे।