फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जयकुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी बसपा नेता गिरफ्तार

जयकुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी बसपा नेता गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जयकुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी बसपा नेता  गिरफ्तार
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। पुलिस ने जयकुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और अनायास परेशान करना रहा।
विज्ञापन


सात दिन पहले 23 अक्तूबर की दोपहर नगला बलुआ निवासी जयकुमार उर्फ रामकुमार की थाना क्षेत्र के गांव लभौआ में बसपा नेता ने अपने भाई की मदद से लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मृतका की मां ने लाल सिंह, राजकुमार और पप्पू पुत्र रामकिशन के तथा तीन अन्य युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दूसरे दिन ही लाल सिंह के सबसे छोटे भाई पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य हत्यारोपी लाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने तीन टीमें गठित की थीं। एसपी ग्रामीण के निर्देशन में एसओ ऊदल सिंह ने सोमवार दोपहर 12 बजे भूड़ा नहर पुल से लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया हत्या के पीछे जयकुमार से जमीनी विवाद और जयकुमार द्वारा लाल सिंह से जबरन वसूली वजह बनी है। लालसिंह ने बताया सपा सरकार बनते ही जयकुमार ने उस पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इसी की रंजिश वह मानता आ रहा था। 23 अक्तूबर को मौका मिलते ही उसने जयकुमार की हत्या कर बदला पूरा कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed