फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शराब बेची तो पंचायत करेगी सामाजिक बहिष्कार

शराब बेची तो पंचायत करेगी सामाजिक बहिष्कार

Mon, 23 Oct 2017 08:18 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
शराब बेची तो पंचायत करेगी सामाजिक बहिष्कार
कोसीकलां (मथुरा)। ग्रामीण इलाकों में शराबबंदी को लेकर ग्रामीण लगातार लामबंद हो रहे हैं। रविवार को गांव बरका में आयोजित पंचायत में 15 गांवों में शराब और गांजा बेचने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का फैसला हुआ। निर्णय लिया कि जो भी व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करेगा पंचायत उसका सामाजिक बहिष्कार कर पुलिस कार्रवाई कराएगी। दिवाली से पूर्व ही क्षेत्र के गांवों में शराबबंदी को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई। रविवार को 15 गांवों के ग्रामीण गांव बरका में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने यह बात उठाई कि हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही शराब की बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है। युवाओं में शराब की लत पड़ती जा रही है। उन्होंने तस्करी करके लाई गई शराब की बिक्री को रोकने के लिए गांवों में निगरानी समिति का गठन किया। साथ ही शराब बेचने वालों और तस्करी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। पंचायत में निर्णय हुआ कि पकड़े गए व्यक्ति का समाज से ही बहिष्कार कर दिया जाएगा। सभा में हाथ उठाकर प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही बताया कि अपने प्रत्येक गांव में निगरानी समितियों का गठन कर इस सभा को सूचना दे। समिति शराब बंदी को लेकर गांवों में कार्य करेगी। समिति के अध्यक्ष मुरारीलाल ने बताया कि शराब पर काबू नहीं पाया गया तो आगे स्थिति बहुत भयानक होगी।
विज्ञापन


इन गांवों में रुकेगी शराब की बिक्री
रुपनगर, शेरनगर, धानौता, फूलगढी, बुद्दगढी, बरका, बुखरारी, राजागढी, भीकागढी, सुजावली, बरचावली, बिशम्भरा, शहजादपुर, बढ़ा, मझोई

ये पंच रहे शामिल
अमीचंद मुकद्दम, कान्हा सिंह, लक्खो, जीतराम, जिग्गो, भूल्ली,, किशन, रतन, भूप सिंह, कुशल, नरवीर सिंह, सूरजपाल, वीरी सिंह, वीरो प्रधान, रामी, सूरजपाल, रमेश प्रधान, रतन, धर्मलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed