{"_id":"59de21524f1c1bd9798b5f0e","slug":"71507729746-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के विशेष जांच दल ने भूतेश्वर स्टेशन पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के विशेष जांच दल ने भूतेश्वर स्टेशन पर मारा छापा
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेलवे विभाग के वाणिज्य अधिकारियों के विशेष जांच दल ने मथुरा के भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर छापामार कार्रवाई कर 11 लोगों को पकड़ लिया। इन सभी से कुल 61 हजार का जुर्माना वसूला गया है।
दिवाली पर बाजारों में खपाने के लिए गाजियाबाद, दिल्ली, फरीदाबाद से बड़ी मात्रा में परचून, बर्तन, रेडीमेड गारमेंट, कपड़ा सामान आदि लाया जा रहा है। इसी इनपुट पर बुधवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी रश्मि बघेल, मंडल वाणिज्य अधिकारी डॉ. सचिन त्यागी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर छापामार कार्रवाई की।
जांच दल ने 11 लोगों को पकड़कर उनसे 61 हजार का जुर्माना वसूला है। इस मौके पर बड़ी मात्रा में बर्तन, आटो पार्ट्स, मोबाइल एसेसरीज, कपड़ा व सामान इन लोगों के पास से मिला था।
विज्ञापन
बिना टिकट 24 लोग पकडे़, 11 हजार वसूले
मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक कैथवास ने जांच में 24 लोगोें को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा है इनमें से 11 अवैध वेंडर भी है। सभी से 11 हजार का जुर्माना वसूला गया है।