{"_id":"59dcf6564f1c1bc1678b5055","slug":"71507653206-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकरोली को सांसद आदर्श ग्राम बनाएंगे प्रो. कठेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शकरोली को सांसद आदर्श ग्राम बनाएंगे प्रो. कठेरिया
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ramshankar Katheria
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। सांसद आदर्श ग्राम में हम समस्याओं का तो समाधान कराएंगे लेकिन सकरौली असल में सांसद आदर्श गांव तब बनेगा, जब गांव के लोग शराब, चोरी, जुआ, सट्टा एवं जाति-पाति केे झगडे़ बंद करेंगे। अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया ने यह बात सकरौली गांव को आदर्श गांव की घोषणा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि गांव की सबसे बड़ी समस्या सिंचाई की है। इसके लिए सकरौली रजबहा और माइनरों में पानी उपलब्ध कराने के साथ साथ पेयजल समस्या समाधान प्रमुख है। इस दौरान डीएम अमित किशोर ने कहा कि जनपद की सर्वाधिक पिछड़ी ग्राम सभाओं में सकरौली एक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सकरौली को गोद लेकर ग्रामीणों की समस्याआें का समाधान का प्रयास किया है। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने समस्याओं की जानकारी देते हुए बताया कि रजबहों एवं माइनरों में पानी न आने से सकरौली से जुडे़ दर्जनों गांवों के ग्रामीण पलायन को विवश हैं। सीडीओ उग्रसेन पांडे ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना में विकास कार्यों के साथ साथ प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिये योजना तैयार की जा रही है। इससे पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष अनुजाति आयोग प्रो. रामशंकर कठेरिया, जिलाधिकारी अमित किशोर, विधायक संजीव दिवाकर, ग्राम प्रधान सुधा देवी ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं अन्य संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन डीडीओ एसएन कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्रपाल सिंह, रमेशपाल सिंह रामू, ग्राम प्रधान सुधा देवी, वीरेंद्र सिंह मुखिया, सतेंद्र जादौन, उदल पहलवान, भूपेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, दिनेश बंसल, सांसद प्रतिनिधि राजेश सरानी, कन्हैया ठाकुर, ठा. नरेशपाल सिंह, वीर बहादुर सिंह, अरविंद पाल सिंह लला, रोहिताश सिंह आदि मौजूद रहे।
इन समस्याओं का छह माह में होगा समाधान
1. सिचाई के लिए शकरोली राजवाह एवं निकलने वाले माइनरों में भरपूर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
2. विद्युत व्यवस्था हर हाल में 16 घन्टे आपूर्ति की कराई जाये, जर्जर तारों को तीन माह मेें बदलवाया जाये।
3. प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत बेघरों का चयन करके हर हाल में आवास दिलाया जो।
4. सडकों नालियों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य की तैयार की जाएगी रूपरेखा
5. एक माह के अन्दर 35 सोलर लाइटें लगवाई जाये।
6. 10 हजार लीटर की 300 टन्की पेयजल व्यवस्था के लिये ग्राम सभा में लगवाई जाये।
7. स्वास्थ केन्द्र में चिकित्सक ग्राम में ही रूकने की व्यवस्था करायें।
8. पशु चिकित्सालय के लिये ग्राम सभा भूमि उपलब्ध कराकर कराया जाएगा निर्माण।
9. विधवा, वृद्धा बेरोजगार आदि पेन्शन की व्यवस्था शिविर लगाकर पात्र व्यक्तियों की स्वीकृत कराई जाये।
12. बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना को सही तरह से कियान्वित कराया जाये।