फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शेरगढ़ रजबहा में अवैध बंध लगाकर रोका जा रहा पानी

शेरगढ़ रजबहा में अवैध बंध लगाकर रोका जा रहा पानी

Mon, 09 Oct 2017 08:06 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
शेरगढ़ रजबहा में अवैध बंध लगाकर रोका जा रहा पानी
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
चौमुंहा (मथुरा) शेरगढ़ रजबहा में अवैध बंध लगाकर पानी रोके जाने से टेल के किसान पानी को तरह गए हैं। शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिध इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक नवंबर से गेहूं की बुवाई का समय शुरू होगा। किसानों को चिंता सता रही है कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी टेल तक पानी न आया तो वे खेतों का पलेवा कैसे करेंगे। बारिश न होने और रजबहा में पानी न आने से चौमुंहा, सिहाना, अकबरपुर, तरौली, पिल्होरा, आझई, जैंत, छटीकरा, बाटी, सकना, मौरा, मघेरा, भरतिया, तेहरा, कोटा, छरौरा आदि गांवों के किसान खरीफ की फसल से हाथ धो बैठे हैं। अब रबी की फसल की भी चिंता सताने लगी है। किसान सभा के जिला मंत्री द्वारिकाधीश यादव, देशराज सिंह सिसौदिया, जसपाल सिंंह, सहदेव दरोगा, पिल्होरा के लक्ष्मीनारायण सिंह, अशोक कुमार, विनोद कुमार वार्ष्णेय आदि का कहना है कि शेरगढ़ रजबहा में नाजायज तरीके से लाड़पुर, पैगांव, बरचाबली आदि स्थानों पर बंध लगा रखे हैं। इससे पानी आगे नहीं जा पाता। टेल के किसान बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। किसानों ने डीएम से शीघ्र रजबहा की सफाई-खोदाई कराने, नाजायज लगे बंधों को तोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed