{"_id":"59da660a4f1c1bd7538b66fe","slug":"71507485194-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा बाजार में भी जीएसटी की पड़ रही मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा बाजार में भी जीएसटी की पड़ रही मार
Updated Mon, 09 Oct 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
गहने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सोने-चांदी पर भी जीएसटी की मार पड़ी है। त्योहारी मौसम पर सराफा बाजार भी जीएसटी की चपेट में आया है। करवाचौथ पर्व पर पिछले साल की तुलना में इस बार सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री में 40 प्रतिशत तक कमी आई है। सोने-चांदी पर जीएसटी लागू होने से कारोबारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं।
सर्राफ लव वर्मा कहते हैं पिछले त्योहारी मौसम की अपेक्षा इस बार सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री में 40 प्रतिशत तक गिरावट आई है। सरकार के निर्णय का सीधा असर सराफा बाजार की बिक्री पर हुआ है। पिछले साल त्योहारी मौसम में जमकर बिक्री हुई थी। इस बार खरीदारी के लिए महिलाएं कम निकलीं।
सर्राफ हरीओम यादव कहते हैं जीएसटी लागू होने के बाद सोना-चांदी मंहगा हुआ है। सोने और चांदी पर तीन प्रतिशत कर का दायरा बढ़ जाने से आभूषणों की बिक्री प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
करवाचौथ पर्व पर पूर्व में आभूषणों की खरीदारी करने के लिए आने वाली महिलाएं इस बार खरीदारी करने नहीं आई हैं। त्योहार पर पिछले साल की अपेक्षा इस बार 35-40 प्रतिशत तक कम बिक्री हुई है। जीएसटी से व्यापार प्रभावित हुआ है।