{"_id":"59ca8ae44f1c1b9e538b4774","slug":"71506446052-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी कड़ी सुरक्षा में होगा रावण का पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी कड़ी सुरक्षा में होगा रावण का पुतला दहन
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
रावण का पुतला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दशहरे के पर्व पर होने वाले रावण पुतला दहन के मौके पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये हैं। नगर पुलिस के साथ ही पीएसी, थाना प्रभारी, एसआई, सिपाही और होमगार्डों को दूसरे थानों से बुलाया गया है।
दशहरा पर्व को शांति सौहार्द में मनाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। काली निकलने के साथ ही रावण पुतला दहन के मौके पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने पुतला दहन के मौके पर सीओ, एसडीएम के साथ ही डेढ़ सेक्शन पीएसी, आठ एसओ, एचएसओ, 15 एसआई, 32 सिपाही पुरुष, आठ महिला आरक्षी, 15 होमगार्ड, एक टीयर गैस टीम तैनात की गई है। इसके साथ ही पुतला दहन के मौके पर होने वाली आगजनी की आशंका पर एक दमकल की गाड़ी और अग्निशमन स्टाफ भी तैनात कर दी गई है। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि इस फोर्स के अलावा नगर की पुलिस अतिरिक्त रहेगी। साथ ही बताया कि मौके पर भीड़ को देखते हुए ही यातायात को रोकने और चलने दिया जाएगा।
- साधावर्दी में भी तैनात रहेगी पुलिस फोर्स
दशहरा पर लगने वाले मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने खाका खींच लिया है। जहां पीएसी और एसओ ड्यूटी पर रहेंगे। वहीं कुछ महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। जिससे असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
- जिले में 50 स्थानों पर होगा रावण दहन
रामलीला मैदान के अलावा जिले के 50 स्थानों पर रावण का दहन होगा। जिनमें अलीगंज, जलेसर, राजा का रामपुर, करतला, जैथरा, घुमरी, बागवाला, मारहरा, मिरहची, अवागढ, सकरोली, पिलुआ, निधोलीकलां आदि स्थान प्रमुख है। जहां थाना स्तर पर पुलिस फोर्स की अलग से तैयारी की जा रही है।
सहावर से रेडीमेड आएगा 23 फुट ऊंचा रावण का पुतला
रामलीला कमेटी रावण के पुतला और आतिशबाजी पर एक लाख रुपये कर रही खर्च
रामलीला मैदान में बरसात से कीचड़ होने के बाद कमेटी ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। इस वर्ष रामलीला में होने वाले रावण दहन का पुतला 23 फुट का होगा, जो एटा में रेडीमेड लाया जा रहा है। रंगबिरंगी आतिशबाजी और रावण के पुतले पर रामलीला कमेटी एक लाख रुपए खर्च कर रही है। बताते चले कि रामलीला में दशहरा के मौके पर रावण दहन का कार्यक्रम गत वर्षों से हटकर कराया जाएगा। इसके लिए रामलीला कमेटी ने लोगों को अकल्पनीय प्रदर्शन दिखाने की तैयार कर ली है। जिसके चलते इस बार दहन होने वाला रावण, कुंभकरण, मेघनाथ का पुतला रेडीमेड मंगाया जा रहा है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की माने तो ये पुतले कासगंज जिले के सहावर में तैयार कराए जा रहे है। रामलीला कमेटी के लोगों का कहना है कि तैयार होने वाले पुतले और आतिशबाजी का लगभग एक लाख रुपये का बजट बहन हुआ है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार के दशहरे पर होने वाले रावण पुतला दहन कार्यक्रम विशेष होगा।
रंगबिरंगी होगी आतिशबाजी
रावण दहन का पुतला ही नहीं बल्कि आतिशबाजी भी सतरंगी होगी। इसके लिए विशेष आर्डर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किये जा रहे हैं।
कीचड़ आएगा आढ़े
एटा। दो दिन पहले हुई बरसात ने रामलीला मंचन का कार्यक्रम बाधित कर दिया था। इतना ही नहीं जमकर हुई बरसात के चलते सैनिक पड़ाव मैदान में काफी पानी भर गया था। जिसके चलते मेले में लगी दुकानें, सर्कष, झूले भी ठप हो गए थे। इसे लेरक लोगों का कहना है कि पुतला दहन कार्यक्रम देखने पहुंचने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि रामलीला कमेटी के लोगों का कहना है कि पुतला दहन कार्यक्रम से पहले ही मैदान में भरे पानी और कीचड़ से निजात दिलाई जाएगी।
दशहरा पर भरे जाएंगे सेंपल
खाद्य अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव के अनुसार दशहरा मेले के अवसर पर कोई मिलावटी सामान की बिक्री न कर सके। इसके लिए लगातार सेंपल भरने का अभियान जारी है। त्योहार पर अभियान को तेज किया जाएगा। जिससे मिलावटी सामान पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
दशहरा के दिन पुलता दहन के कार्यक्रम में विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस के खुफिया तंत्र भी सक्रिय किए गए हैं।
संजय कुमार, एएसपी
बरसात को लेकर पालिका की ओर से व्यवस्था की जा रही है। किसी भी तरह की कोई समस्या पैदा नहीं होने दी जाएगी।
संतराम सरोज, अधिशासी अधिकारी