फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब महिला अस्पताल से नहीं लौटेंगी प्रसूताएं

अब महिला अस्पताल से नहीं लौटेंगी प्रसूताएं

Mon, 25 Sep 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
अब महिला अस्पताल से नहीं लौटेंगी प्रसूताएं
‌जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

अब जिला महिला अस्पताल से प्रसूताओं को वापस नहीं लौटना पड़ेगा। अस्पताल में प्रसव को आने वाली हर प्रसूता की निगरानी होगी। साथ ही हर गर्भवती के आने-जाने के समय अंकित किया जाएगा। अस्पताल के गेट पर बैठे कर्मचारी को आवागमन पंजिका दी गई है। जिसमें कर्मचारी हर प्रसूता का विवरण दर्ज करेंगे। इसके साथ ही अस्पताल में शिकायत पंजिका रखी गई है।
दरअसल, जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी के चलते आए दिन प्रसूताओं को लौैटाया जाता है। इलाज नहीं मिलने से कई प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। इसे लेकर कई बार हंगामा और तोड़फोड़ भी हुई है। घटनाओं के बाद जिला महिला अस्पताल प्रशासन ने नई व्यवस्था बनाई है। अब गेट पर बैठे होमगार्ड को आवागमन पंजिका दी गई है। जिसमें 24 घंटें में अस्पताल पहुंचने वाली प्रसूता का विवरण दर्ज किया जाएगा। पंजिका में यह भी अंकित होगा कि अगर किसी प्रसूता को रेफर किया है, तो उसे प्राथमिक उपचार किसने क्या दिया? इसके साथ ही कक्ष नंबर पांच में शिकायत पंजिका रखवाई गई है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में दो महिला डाक्टरों की तैनाती होने के बाद प्रसव की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां चार से पांच प्रसव हर रोज होते थे, अब यह संख्या 12 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं को भी देना होगा विवरण
जिला महिला अस्पताल में पहुंचने वाली आशाओं को भी अपना विवरण दर्ज करना होगा। अस्पताल में आशा विश्राम स्थल पर पंजिका में आशाओं को आने का कारण देना होगा। बेवजह कोई भी आशा जिला अस्पताल में मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रसूताओं को पूरा इलाज देने और उनको स्वस्थ बनाने के लिए पहल की गई है। आवागमन पंजिका और शिकायत पंजिका के जरिए समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसकी निगरानी मैं खुद करूंगा।
- डॉ. प्रदीप कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed