फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पीसीएस की परीक्षा में हजारों बच्चे हुए शामिल

पीसीएस की परीक्षा में हजारों बच्चे हुए शामिल

Mon, 25 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस की परीक्षा में हजारों बच्चे हुए शामिल
पीसीएस की परीक्षा देकर लौटती युव‌त‌ियां - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2017 रविवार को जनपद के 10 कालेजों के 13 सेंटरों पर आयोजित कराई गई। इस दौरान 3243 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2670 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान इतिहास और भूगोल के प्रशभनों में अभ्यर्थी चकरा गए।


पीसीएस परीक्षा की निगरानी जिला अधिकारी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने की। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से आयोजित की गई। डीएम प्रदीप कुमार ने प्रथम पाली में सुदिती ग्लोबल एकेडमी, राजकीय इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय आदर्श इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएम ने द्वितीय पाली में आरसी इंटर कालेज, आरसी महाविद्यालय, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दयानन्द इंटर कालेज, गंगासहाय कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 5913 अभ्यर्थियों के सापेक्ष प्रथम पाली की परीक्षा में 3261 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, 2652 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 3243 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2670 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी कराई गई। उच्चाधिकारियों ,सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा कक्ष निरीक्षकों ने भी परीक्षा की शुचिता पर विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा घटना क्रम के कम प्रश्न होने से परेशान रहे अभ्यर्थी


मैनपुरी। अभ्यर्थी इतिहास और भूगोल के प्रशभनों के जवाब देने में परेशान देखे गए। वर्तमान घटनाओं से संबंधित प्रशभनों की संख्या कम होने के कारण भी अभ्यर्थियों को चिंता में डूबे देखा गया।

अभी तक की परीक्षाओं में करंट की घटनाएं अधिक आती थीं लेकिन इस बार करंट की घटनाएं कम आईं, जिसके चलते प्रशभनपत्र को हल करने में दिक्कत आई। प्रशभनपत्र जटिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed