{"_id":"59c7f1464f1c1b1e688b644e","slug":"71506275654-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन से चोरी हुआ एक साल का मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन से चोरी हुआ एक साल का मासूम
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Baby
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 6 दिन पहले स्टेशन पर सो रहे दंपति के एक वर्ष के मासूम को किसी ने चोरी कर लिया। मासूम के माता-पिता बालक की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं।
जीआरपी को अभी तक इस मामले की भनक तक नहीं लगी जबकि सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो और उसके पिता की अपील वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि 18 सितंबर को पटियाली क्षेत्र के कादरगंज निवासी पप्पू अपनी पत्नी जानकी और एक वर्ष के बच्चे को कासगंज से दवा दिलवाने लाए थे। रात को पटियाली जाने वाली ट्रेन छूट गई।
बताया गया कि दंपति ने बस स्टैंड जाकर पटियाली के लिए बस देखी, लेकिन कोई बस पटियाली जाने वाली नहीं मिली। बाद में दंपति वापस स्टेशन पर आकर सो गए।
बच्चा जानकी के पास सो रहा था। देर रात बच्चे को कोई चोरी कर ले गया। जब जानकी की नींद खुली तो बच्चा गायब था। रात भर दोनों लोग बदहवास होकर स्टेशन पर बच्चे को ढूंढते रहे, लेकिन बच्चा नहीं मिला। सुबह तक भटकने के बाद रोते-बिलखते दंपति अपने गांव वापस लौट गए।
विज्ञापन
रविवार को दंपति ने कासगंज पहुंचकर बच्चे को तलाशा और सोशल मीडिया पर लोगों से बच्चे का सुराग देने की अपील की। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकी रोते हुए सिर्फ यही कह रही है कि न जाने मेरा लाल कहां और किस हाल में होगा।
इस मामले में एसओ जीआरपी सत्यप्रकाश ने बताया कि बच्चे के लापता होने की थाने पर कोई सूचना नहीं है। किसी ने बालक के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है।