{"_id":"59c698e04f1c1b27688b6122","slug":"71506187488-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू परिवारों में शामिल किए मुस्लिम मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू परिवारों में शामिल किए मुस्लिम मतदाता
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची को तैयार करने में लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। मतदाताओं के नाम दूसरे घरों में शामिल कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं मुस्लिम मतदाताओं तक को हिंदू घरों में शामिल कर दिया गया है।
निकाय चुनाव के लिए मई माह में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ कर दी गई। नए परिसीमन के आधार पर मतदाताओं के नाम सही ढंग से शामिल न हो पाने पर सूची का शुद्धीकरण भी कराया गया। सूची तैयार करने में लापरवाही सामने आ रही है। नगर पालिका के वार्ड 18 मिश्रित आबादी शामिल है। इस वार्ड की गली बोहरान पूरी तरह से हिंदू बाहुल्य है। इसमें कई मुस्लिम मतदाताओं को भी शामिल कर दिया है। ऐसे में बीएलओ किसी के घर पर पहुंच कर मतदाताओं के नाम का मिलान उन परिवारों के सदस्यों से करते हैं तो अन्य मतदाताओं के नाम देखकर चौंक जाते हैं। गली बोहरान निवासी हरिओम ने बताया कि उनके मकान में पड़ोस के मतदाताओं के नाम शामिल हैं। पहले हुए सूची पुनरीक्षण के दौरान उन्होंने इन नामों को कटवाया भी था, लेकिन नाम नहीं काटा। वार्ड 18 के निवर्तमान सभासद राजीव अग्रवाल का कहना है कि सूची में काफी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। हिंदू घरों में मुस्लिम मतदाताओं सूची में शामिल कर दिया है। ऐसे मतदाताओं की संख्या करीब 60 है। इसकी जांच होनी चाहिए।