फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खेतों में बदमाशों ने डाला डेरा, ग्रामीण दहशत में

खेतों में बदमाशों ने डाला डेरा, ग्रामीण दहशत में

Mon, 18 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खेतों में बदमाशों ने डाला डेरा, ग्रामीण दहशत में
demo pic
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों में बदमाशों का भय व्याप्त है। लोगों ने खेतों पर आना-जाना बंद कर दिया है। खेतों में बदमाश शरण लिए हुए हैं। बदमाशों ने तीन लोगों के साथ अभद्रता कर चेतावनी दी है कि अभी कुछ दिनों तक खेतों की तरफ न आएं।
विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा, बरौली, नगला स्वामी, नगला बहादुर, नगला सकरी, ककरारा, दिबरौली, जिचौली, कुआखेड़ा, नगला गुलाल, अकबरपुर, नगला राधे, मंगलपुर आदि गांव के ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से दहशत में हैं। इन गांव के लोगों की खेती अरिंद नदी के किनारे है। करीब 200 एकड़ से अधिक जमीन पर बाजरा की फसल खड़ी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो इस फसल में बदमाशों ने कुछ समय से डेरा डाल रखा है। खेतों पर जाने वाले किसानों को बदमाशा धमका रहे हैं कि वे खेतों की तरफ न आएं। बदमाशों के भय के चलते वे फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज छिपते ही घरों को लौट जाते हैं ग्रामीण

बदमाशों का भय लोगों में इस कदर व्याप्त है कि लोग सूरज छिपते ही अपने घरों को लौट आते हैं। महिलाओं और बच्चों का खेतों की तरफ जाना पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लोग दिन के समय भी अकेले खेतों की तरफ नहीं जाते हैं। समूह के रूप में ही लोग खेतों पर काम करने पहुंच रहे हैं।


स्कूल जाने वाले बच्चों में भी दहशत

बदमाशों के भय के चलते स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं में भी भय व्याप्त है। स्कूल संचालकों ने छात्र-छात्राओं को समूह के रूप में ही स्कूल आने की सलाह दी है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल जाना भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed