फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फेसबुक पर अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट ‘ओके’ न करें छात्राएं

फेसबुक पर अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट ‘ओके’ न करें छात्राएं

Sat, 16 Sep 2017 07:56 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट ‘ओके’ न करें छात्राएं
demo pic - फोटो : demo
वृंदावन (मथुरा)। फेसबुक और व्हाट्स एप का उपयोग कर रहीं छात्राएं सतर्क रहें। कभी भी किसी अनजान फ्रेंड से अपना फोटो और व्यक्तिगत जानकारी शेयर न करें। फेसबुक पर कोई भी फ्रेंड रिक्वेस्ट ओके करने से पहले उसका प्रोफाइल जांच लें, जिनके बारे में आप नहीं जानते हैं उनकी रिक्वेस्ट बिल्कुल न लें। मोबाइल पर अश्लील मैसेज, फोटो, कमेंट, धमकी या अनजान कॉल से बिल्कुल न डरें, इन्हें छिपाने की बजाय इसकी जानकारी तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को दें। रास्ते में होने वाली छेड़छाड़ और ईव टीजिंग की तरह ही साइबर क्राइम के प्रति भी हर पल सचेत रहें।
विज्ञापन

छात्राओं को यह जानकारी शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा की ओर से रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद धानुका बालिका विद्या मंदिर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में दी गई। इस अभियान के पहले दिन छात्राओं को साइबर क्राइम सहित अन्य बाल अपराधों के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव ने कहा कि जागरुकता का अभाव साइबर क्राइम को जन्म देता है। छात्राएं खुद भी जागरूक हों और अपने घर व आस पड़ोस में भी महिलाओं को जागरूक करें। संयोजिका प्रतिभा शर्मा एडवोकेट ने कहा कि इंटरनेट पर कई साइटों पर आपराधिक किस्म के लोग छात्राओं को बरगलाने का प्रयास करते है। छात्राएं अनजान फ्रेंड से कुछ भी शेयर न करें। शिविर में छात्रा दिव्यांशी, इशिका, भावना, रुचि, दिव्या और संगीता ने वक्ताओं से व्यक्तिगत डाटा हैक हो जाने पर क्या करें, मिस्ड कॉल आने पर क्या करें, फेंक प्रोफाइल की पहचान कैसे हो सकती है और अश्लील मैसेज आने पर कहां शिकायत करें आदि प्रश्न किए। डा. मंजू शर्मा और प्रधानाचार्या डा. अंजू सूद ने कहा कि मोबाइल, फेसबुक, व्हाट्स एप, कंप्यूटर, लैपटॉप के प्रयोग के समय छात्राओं को अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। इस अवसर पर पार्थ सारथी, रश्मि शर्मा, विनीत शर्मा, राजीव कुमार सिंह, रीतिका बंसल, भावना शर्मा, इशिका शर्मा, साक्षी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed