फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धीरे धीरे चलो जी मंदिर...

धीरे धीरे चलो जी मंदिर...

Tue, 05 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
धीरे धीरे चलो जी मंदिर...
एटा। धीरे-धीरे चलो जी मंदिर, भगवन के गुण गाने को, बढ़ते चलो हजारों लोगोें वीतरागता पाने को जैसे भजन गुनगुनाते हुए मंगलवार को श्रावक-श्राविकाएं नंगे पांव मंदिरों की वंदना को बढ़े। राहों पर जगह-जगह टोलियां भगवान महावीर के जयकारे लगाकर वातावरण को धार्मिक बना रही थी। मंगलवार को जैन धर्म के पर्यूषण पर्व का उत्तम ब्रह्मचर्य व्रत के साथ समापन हो गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य को निर्वाण लाड़ू चढ़ाया।
विज्ञापन

प्रेम नगर स्थित नसियाजी जैन मंदिर में विशुद्ध भक्त परिवार ने उमेश एंड पार्टी के साथ संगीतमय सामूहिक पूजन कराया। पूजन में आनंद जैन ने भक्ति नृत्य, रश्मि जैन ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। उधर, जैन नगर स्थित पार्श्वनाथ मंदिर में विद्वान विपुल जैन ने कहा कि उत्तम ब्रह्मचर्य का मतलब मन में विकार न लाना है। हर स्त्री को अपनी माता और बहन के समान समझना ही उत्तम ब्रह्मचर्य है। जैन नगर मंदिर कमेटी अध्यक्ष विनय जैन, मंत्री योगेंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुनील बांदा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश जैन, मंदिर व्यवस्थापक नितिन जैन, संयुक्त सचिव विकास जैन, आडिटर विकास जैन, संभव जैन, डेविड जैन, प्रतीश जैन, रोहित जैन, कैलाश चंद्र जैन, संजीव बंटू, गजेंद्र जैन, रवि जैन, अनुज जैन, नीतेश जैन, मधुबाला जैन, बबिता जैन, शिखा जैन, प्रतिभा जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम ए ने मारी बाजी
नसिया जी जैन मंदिर में सोमवार रात क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम बी की टीम पांच ओवर में 42 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद खेलने उतरी टीम ए ने तीन ओवर मेें 45 रन बनाकर मैच को जीत लिया। विजेता टीम को तरुण जैन, रजनी जैन ने पुरस्कृत किया। संचालन बबीता जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात में भी मची पर्यूषण की धूम
अवागढ़/सराय अगहत। देहात क्षेत्रों में भी गुरुवार को उत्तम ब्रह्मचर्य व्रत के साथ पर्यूषण पर्व का समापन हो गया। अवागढ़ में मगन जैन के सानिध्य में श्रावकों ने भगवान वासुपूज्य को निर्वाण लाड़ू चढ़ाया। इस मौके पर विपिन जैन, विपनेश जैन, अजय जैन, राजेश जैन, नवीन जैन, सुधीर जैन, सेठी जैन, मुकेश जैन, योगेश जैन, दिनेश जैन मौजूद रहे। वहीं सराय अगहत में पर्यूषण के समापन पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजन किया। अनिल लालू, संदीप, स्वपनिल, श्रेयांस, अंबरीश, सत्येंद्र, राहुल, अतिशय, शिवानी, रेखा, शचि, दीपा, मृदुला, सुनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed