{"_id":"597a18b74f1c1bd46b8b4986","slug":"71501173943-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल से जमे डीवीवीएनएल कर्मी पूर्वांचल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल से जमे डीवीवीएनएल कर्मी पूर्वांचल भेजे
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) में उठापटक जारी है। पिछले दिनों स्थानांतरित किए गए 40 से अधिक कर्मियों को रिलीव किया जा रहा है। इसमें जूनियर इंजीनियर से लेकर एसई तक शामिल हैं। दस साल से अधिक समय से जमे अधिकांश कर्मियों को पूर्वांचल भेजा गया है। यह स्थानांतरण खराब कार्ययोग्यता के आधार पर किए गए हैं।
डीवीवीएनएल के तमाम कर्मी सालों से यहीं जमे थे। पिछले दिनों इनका स्थानांतरण भी हो गया था लेकिन दूसरे जिले में ज्वाइन करने में आनाकानी कर रहे थे। मगर, शासन की सख्ती के बाद डीवीवीएनएल ने इन्हें रिलीव करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को एक दर्जन से अधिक कर्मी रिलीव किए गए। अब तक 35 से अधिक कर्मचारियों को रिलीव किया जा चुका है।
शेष को 30 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। डीवीवीएनएल के महाप्रबंधक एसके वर्मा के अनुसार, अधिकांश को रिलीव कर दिया गया है। कुछ रह गए हैं, उन्हें 30 जुलाई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन कल करेंगे समीक्षा
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार शनिवार को डीवीवीएनएल के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए विभाग में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान वह टोरंट पॉवर के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि लगातार मिल रहीं शिकायतों की वजह से पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन खफा हैं।