{"_id":"59738c5c4f1c1b82098b463a","slug":"71500744796-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी के नाम पर दो किसानों से पचास हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी के नाम पर दो किसानों से पचास हजार ठगे
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
NOTE
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलीगंज में शातिरों ने बैंक कर्मचारी बनकर दो किसानों से उनका फसली ऋण माफ कराने के नाम पर 50 हजार रुपये ठग लिए। यही नहीं शातिरों ने किसानों को फोन पर भी बता दिया कि उनका नाम सूची में आ चुका है। जब किसानो ने बैंक जाकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि उनका नाम प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना के तहत है।
अलीगंज निवासी किसान राम चरन और अंगद ने दो साल पूर्व बैंक से 2.5 लाख रुपये फसली ऋण बैंक से लिया था, लेकिन बारिश में फसल बर्बाद होने के कारण भुगतान नहीं कर पा रहे थे। इधर, शासन ने किसानों का एक लाख रुपये तक का फसली ऋण माफ करने की घोषणा की। बैंकों ने कर्जमाफी के दायरे में आए किसानों की सूची जारी कर दी, लेकिन किसानों को इसकी भनक नहीं लगी।
इसी का फायदा उठा कर दो शातिरों ने बैंक कर्मी बन कर किसानों से संपर्क साधा और पचास हजार रुपये खर्च करने पर दो लाख रुपये फसली ऋण से मुक्ति दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर दोनों किसानों ने रकम दे दी। इसी बीच बैंक ने कर्ज माफी के दायरे में आने वाले किसानों की सूची जारी कर दी। किसानों ने बैंक जाकर पता किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। शनिवार को ठगी के शिकार किसानों एसएसपी दफ्तर में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।