{"_id":"5968ff734f1c1b553e8b4788","slug":"71500053363-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक की निगरानी
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
ड्रोन सुदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कांवड़ यात्रा पर खुफिया एजेंसियों द्वारा आतंकी हमले का अलर्ट जारी होने के बाद पुलिस विभाग ने इस बार कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए हाईटेक सुरक्षा का खाका खींचा है। जिले के तीन शिवालयों पर जलाभिषेक से 24 घंटे पहले ड्रोन कैमरों से नजर रखने की तैयारी की जा रही है। यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी बॉडी कैमरा लगाकर असामाजिक तत्वों और कांवड़ियों पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा बलों के पास एंटी राइट गन, बॉडी प्रोटेक्टर, मिर्ची और टियर सेल होंगे। सुरक्षा का सारा साजोसामान जिले के सभी थानों में भेजा जा रहा है।
एएसपी संजय कुमार ने बताया कि कासगंज मार्ग, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड से प्रतिवर्ष करीब सात लाख कांवड़िये गुजरते हैं। शिवभक्त कैलाश मंदिर एटा, इच्छेवर महादेव मंदिर पटना पक्षी बिहार जलेसर और पारसौन मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। उन्हाेंने बताया कि इस बार जलाभिषेक से 24 घंटे पहले जिले के तीन बड़े शिवालयों पर ड्रोन कैमरों से कांवड़ियों और शिवभक्तों पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे आगरा से मंगाए जाएंगे।
एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए जिले में 48 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। सभी प्वाइंट पर सुरक्षा बलों के जवान बॉडी कैमरे लगाकर एंटी राइट गन, टियर और मिर्ची सेल, हेलमेट, बेंत, रबर बुलेट लेकर मौजूद होंगे। सारा साजोसामान पुलिस लाइन से जिले के सभी थानों में भेजा जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान सीओ जोन अधिकारी और थानों के एसओ और कोतवाली सेक्टर अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की होगी मरम्मत
एएसपी संजय कुमार ने बताया कि शहर में बंद सीसीटीवी कैमरों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सही कराया जाएगा। कैमरे लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाया गया है। शहर में घंटाघर, रोडवेज बस अड्डे पर तीन साल पहले सीसीटीवी कैमरे लगाकर वाईमैक्स से कनेक्ट कर रेडियो कंट्रोल रूम में स्क्रीन लगाए गए थे।
कांवड़ियों के बीच रहेंगे पुलिसकर्मी
एएसपी संजय कुमार ने बताया कि कावंड़ यात्रा की हाईटेक सुरक्षा के साथ पुलिस कर्मियों को कांवड़ियों का भेष बनाकर उनके बीच निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा। पुलिस कर्मियों के शरीर पर लगे कैमरे कांवड़ियों की हर गतिविधि को रिकार्ड करेंगे। इसके लिए विभाग 200 शिवभक्तों की ड्रेस बाजार से खरीदेगा।
कांवड़ रूट के 48 स्थानों पर इतना पुलिस बल
सब इंस्पेक्टर 090
आरक्षी 184
एचसीपी 075
होमगार्ड 196
जोन अधिकारी 018
सेक्टर अधिकारी 005