{"_id":"5957d8474f1c1bcd3b8b4dc7","slug":"71498929223-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सोरों के चिकित्सा अधीक्षक कीह बाइक पेड़ से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत सोरों के चिकित्सा अधीक्षक कीह बाइक पेड़ से टकराई
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
accident demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
रात्रि के समय निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर सोरों के चिकित्सा अधीक्षक की बाइक शराब के नशे में पेड़ से टकरा गई। इससे वह काफी देर तक मौके पर पड़े रहे। वहां से गुजरते लोगों की नजर उन पर पड़ी, तो लोगों ने डायल-100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल-100 ने चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया गया। शनिवार को सिटी स्कैन के लिए उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।
गौरतलब है कि सोरों के चिकित्सा अधीक्षक डा. आकाश बाईपास मार्ग पर देर रात्रि एक्सीडेंट के बाद शराब के नशे में पाए गए। जब डायल-100 की गाड़ी पहुंची तो पुलिस उन्हें उठाकर जिला चिकित्सालय लाई। बताया गया जहां चिकित्सक ने पुलिस कर्मियों से गालीगलौज कर दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर रिपुदमन मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक शराब के नशे में थे। पुलिसकर्मियों ने उनसे गालीगलौज किए जाने की शिकायत की।
सीएमओ डा. रंगजी दुबे का कहना है कि डा. आकाश के सिर में चोट थी। उनकी बाइक पेड़ से टकराई है। किस परिस्थिति में घटना हुई उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन चिकित्सक को सिटी स्कैन कराने के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक के लौटने पर वे घटना के संबंध में जानकारी लेंगे।