फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नारखी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

नारखी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

Thu, 29 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
नारखी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
डीएम काो पत्र साौंपते लाेग। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। जसराना के बाद ही नारखी ब्लाक प्रमुख डा. दिनेश यादव के खिलाफ बुधवार को बीडीसी सदस्यों ने महावीर सिंह बघेल के नेतृत्व में तो अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने को पत्र डीएम नेहा शर्मा को सौंपा। भाजपा जिला एवं महानगर अध्यक्ष के साथ कई पदाधिकारी मौजूद थे।डीएम ने भाजपा नेताओं को नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में सपा शासन के दौरान एमएलसी डा. दिलीप यादव के छोटे भाई डा. दिनेश यादव नारखी ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। सत्ता की हनक के चलते यहां से चुनाव लड़ने को कोई तैयार नहीं हुआ था।प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ जसराना ब्लाक प्रमुख के बाद नारखी के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत के ही सदस्य लेकर मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख टूंडला हनुमंत सिंह बघेल गुड्डू,भाजपा के नारखी मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के साथ ही काफी भाजपा नेता शामिल थे। नारखी ब्लाक के बीडीसी सदस्य महावीर सिंह बघेल के नेतृत्व में सौ बीडीसी सदस्यों वाले ब्लाक में से 81 सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख डा. दिनेश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम नेहा शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के समक्ष ब्लाक के 72 बीडीसी सदस्य भी मौजूद होने का दावा किया। बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख डा.दिनेश यादव पर आरोप लगाया है क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है।क्षेत्र पंचायत की मीटिंग पिछले कई माह से नहीं आयोजित की जा रही है। बीडीसी सदस्यों ने इसके साथ ही काफी आरोप लगाए हैं। महावीर बघेल ने 81 सदस्य साथ होने का दावा किया है।

नारखी ब्लाक प्रमुख पद पर काबिज डा. दिनेश यादव सपा के कद्दावर नेता एवं एमएलसी डा. दिलीप यादव के छोटे भाई हैं। डा. दिलीप यादव ने भाई को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनाने के साथ ही स्थानीय निकाय के एमएलसी का चुनाव खुद भी निर्विरोध ही जीता था।

नेहा शर्मा डीएम ने कहा कि नारखी ब्लाक प्रमुख डा.दिनेश यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत के 81 सदस्यों द्वारा पेश किया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


फिरोजाबाद। ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव राजमणि यादव स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में चल रहे ओडीएफ अभियान की समीक्षा करने आ रहे हैं। प्रशासन एवं पंचायतीराज विभाग ने उनके निरीक्षण को ध्यान में ही रखते हुए जिले भर में तैयारी करनी शुरू कर दी। डीपीसी पुनीत निगम ने कहा कि विशेष सचिव तीन जुलाई को आ रहे हैं। इसकी तैयारी जिले भर में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed